फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीरापुर विधानसभा उप चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए रालोद ने तीन सेक्टरों की बैठक में तैयारियों पर चर्चा की। विधानसभा प्रभारी शामली विधायक प्रसन्न चौधरी ने कहा कि जीत के लिए बूथ संगठन का सक्रिय होना जरूरी है।
विज्ञापन

मंगलवार को रालोद ने शुकतीर्थ, रहमतपुर और बेलड़ा डाक बंगले पर सेक्टरों की बैठक बुलाई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उद्देश्य बूथ के संगठन को मजबूत करना और आने वाले उपचुनाव में जमीनी स्तर पर उतरकर चुनाव को मजबूत तरीके से लड़ने पर जोर दिया गया।
विधानसभा के प्रभारी प्रसन्न चौधरी ने कहा कि चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है। मुख्य चुनाव की तरह ही कार्यकर्ता पूरी ताकत लगाकर काम करें। टिकट का निर्णय शीर्ष नेतृत्व को करना है, लेकिन कार्यकर्ताओं को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को लेकर चर्चा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जीत रालोद की होगी ओर इसके लिए कार्यकर्ता तैयार हैं। इस मौके पर अजीत राठी, प्रभात तोमर, रमा नागर, मेजर सिंह, संजय राठी, डॉ. अमित ठाकुर, सुंदर गुर्जर, नीशू, विकास गुर्जर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें