मुजफ्फरनगर। चर्चित रामपुर तिराहा कांड की सीबीआई बनाम राधा मोहन द्विवेदी पत्रावली में गवाह की मौत को साबित करने के लिए मृत्यु प्रमाण पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत की गई। बचाव पक्ष ने आपत्ति जताई। बुधवार को मूल प्रति प्रस्तुत की जाएगी।मंगलवार को को सुनवाई के दौरान आरोपी हाजिर हुए। गवाह की मौत प्रमाणित करने के लिए दिवंगत के मृत्यु प्रमाण पत्र की छाया प्रति अभियोजन की ओर से कोर्ट में पेश की गई। लेकिन उससे गवाह की मौत प्रमाणित न होने के कारण कोर्ट ने मृत्यु प्रमाण पत्र की मूल काॅपी तलब की है। जिसके लिए सात अगस्त की तिथि निर्धारित कर दी गई। गवाह वेद प्रकाश की गवाही 2006 में कराई गई थी। जबकि 2022 में उनकी मृत्यु हो गई। जिसके चलते बचाव पक्ष उनसे जिरह नहीं कर पाया।