फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatauli By Election: खतौली के उप-चुनाव में मदन भैया होंगे रालोद-सपा प्रत्याशी, खेकड़ा से रह चुके हैं विधायक

Sun, 13 Nov 2022 09:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

इससे पहले मदन भैया मुख्य चुनाव लोनी सीट से लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने उनके प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि टिकट की घोषणा कर दी गई है।
विज्ञापन
रालोद-सपा प्रत्याशी मदन भैया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खतौली उप-चुनाव के लिए रालोद ने पत्ते खोल दिए हैं। गुर्जर प्रत्याशी पर दांव खेलते हुए बागपत की खेकड़ा सीट से तीन बार के पूर्व विधायक बहुचर्चित मदन भैया को मैदान में उतारने का एलान कर दिया है।

विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने रविवार को जिले में पीपलहेड़ा, तिसंग और मंसूरपुर गांव में जनसभाएं की। तीनों में गाजियाबाद के जावली गांव के रहने वाले पूर्व विधायक मदन भैया मंच पर नजर आए। दिनभर सियासी अटकलें लगाई जा रहीं थीं। जनसभाओं के कुछ घंटे बाद ही रालोद के ट्विटर से पूर्व विधायक मदन भैया को उप चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने का एलान कर दिया गया।

बता दें कि इससे पहले मदन भैया मुख्य चुनाव लोनी सीट से लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने उनके प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि टिकट की घोषणा कर दी गई है। सपा-रालोद गठबंधन अब पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। खतौली उप चुनाव में भाजपा को हराने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

किसी को निराश नहीं करूंगा : मदन भैया

पूर्व विधायक मदन भैया ने कहा कि नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरे उतरने का प्रयास किया जाएगा। जनता को निराश नहीं करूंगा। पूरी तैयारी के साथ गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर वह चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें