पानीपत से आए राजवीर आर्य ने कहा भाई वह जो सुख दे। सत्य न्याय को जीवन में स्थान दें तो सुख बढ़ेगा। शामली से पहुंचे नितिन वर्मा ने कहा कि युवा नशे से बचें, मतभेद खत्म करें । बुराई का त्याग होने से विकास होगा।
राठी खाप मंत्री मोहन वीर ने कहा नशाखोरी को रोकना होगा ।वरना आने वाली नस्लें हमें कभी माफ नहीं करेंगे। गजेंद्र अहलावत ने कहा बच्चों को शिक्षित करें। शिक्षित बेटियां जिस घर में जाएंगी, वहां भी शिक्षा का उजियारा फैलाएगी।
ओमपाल डांगर ने कहा कुरीतियां समाप्त होनी चाहिए। राजीव प्रधान ने कहा कि जावला खाप के कुछ लोग विवाद कराने पर तुले हैं, सर्व खाप चौधरी इसका निस्तारण करें। निर्वाल खाप के राष्ट्रीय मंत्री सत्यपाल पहलवान ने कहा परंपराओं से छेड़छाड़ ना करें। पैसे से सम्मान नहीं खरीदा जाता। मेहनत कष्ट उठाने वाले किसान खुशाल रहते हैं। खाप के अधिकारों के चलते किसान अपनी आवाज उठाता है।
खाप चौधरी कोख से पैदा होते हैं लड्डू बांटने से नहीं: श्याम सिंह
महापंचायत में गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह मलिक ने कहा खाप परंपरा से बनती है। समाज को शिक्षा देने वाले अपने अंदर झांके, अपना सुधार करें। जीभ के स्वाद बंद करें बच्चों को प्यार दें। शादियों में दहेज खत्म करना होगा। सर्वखाप मंत्री को अहंकार होना ठीक नहीं , खाप से जुड़े लोगों को भ्रमित ना करें। संगठन में बल है समाज बड़ी ताकत है। खाप चौधरी कोख से पैदा होते हैं, लड्डू बांटने से नहीं।
संचालन कर रहे प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण ने कहा समाज की भलाई के लिए शिक्षा रामबाण है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व चेयरमैन मदन पाल ने सभी सर्व खाप चौधरियों व पदाधिकारियों का आभार जताया।