बुढ़ाना में भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकर्ताओ के साथ रणनीति बनाते हुए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कृषि कानूनों के विरोध में रालोद का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कृषि कानूनों विरोध किया और उसको काला कानून बताया।
सोमवार को रालोद के कार्यकर्ता तहसील के पास रालोद नेता सुरेंद्र सहरावत के कार्यालय के पास एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने कृषि कानूनों के विरोध में काले झंडे लेकर प्रदर्शन किया। रालोद के युवा के प्रदेश सचिव बालकिशोर त्यागी ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसान सेवा सहकारी समिति के चेयरमैन सुरेंद्र सहरावत ने कहा कि भाजपा सरकार सारी हदें पार कर चुकी है। कहा कि क्षेत्र के रालोद कार्यकर्ता 13 जनवरी को राशन लेकर खतौली गंगनहर पर एकत्र होंगे। किसानों के काफिले के साथ कार्यकर्ता राशन के साथ दिल्ली कूच करेंगे। मौके पर आदेश त्यागी, संजय शर्मा सरनावली, बाल किशोर त्यागी, संदीप, अशोक पांचाल व विजय सहरावत आदि मौजूद रहे।