सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर बैठक करते युवा कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रालोद ने छात्रों को दिलाई सदस्यता
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर छात्रों ने छात्र नेता आशीष कुमार के नेतृत्व रालोद की सदस्यता ली। पार्टी को मजबूत करने का दिया भरोसा। सर्कुलर रोड पर छात्रों ने सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर रालोद के चल रहे सदस्यता अभियान में शिरकत की। रालोद के वरिष्ठ नेता सुधीर भारतीय और युवा नेता हर्ष राठी ने छात्रों को रालोद सदस्यता दिलाई। वक्ताओं ने छात्रों से कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी वर्गों की पार्टी है, छात्रों का हित रालोद में ही सुरक्षित है। किसी भी छात्र का कॉलेज प्रशासन द्वारा जाति धर्म के नाम पर उत्पीड़न नहीं करने दिया जाएगा। रालोद की सदस्यता ग्रहण करते हुए छात्र नेता आशीष कुमार ने वादा किया कि छात्रों में रालोद की विचारधारा का प्रचार प्रसार किया जाएगा। अधिक से अधिक छात्रों युवाओं को चौधरी चरण सिंह की विचारधारा से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर सुधीर भारतीय, हर्ष राठी, आदेश तोमर, विकास कादियान, आशीष कुमार आदि सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।