फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद ने प्रशासन के रवैये की आलोचना की

विज्ञापन
जानसठ के गांव बहादरपुर मनफोड़ा में आयोजित पंचायत में बोलते रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
रालोद ने प्रशासन के रवैये की आलोचना की
विज्ञापन

जानसठ। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमों को लेकर हुई पंचायत में वक्ताओं ने प्रशासन के रवैये की आलोचना की।
गांव बहादरपुर मनफोड़ा में राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष अजीत राठी के निवास पर पंचायत हुई। अजीत राठी ने कहा कि प्रशासन सत्ता के दबाव में आकर किसान व मजदूर की आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है। प्रशासन द्वारा पिछले 15 दिनों में कार्यकर्ताओं के ऊपर तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। इनसे कार्यकर्ता डरने वाले नहीं है। शीघ्र ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और हाईकमान के निर्देश पर रणनीति की घोषणा की जाएगी, जिसमें एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तय की जा रही है। युवा जिलाध्यक्ष विदित मलिक ने कहा कि इस लड़ाई को आरपार लड़ना होगा। जनपद प्रशासन को एहसास कराना पड़ेगा कि किसान व मजदूर इतना कमजोर नहीं है। क्षेत्र की जनता सड़कों पर उतर कर ऐसे प्रशासन को सबक सिखाने का काम करेगी। पंचायत की अध्यक्षता ओमवीर घटायन और संचालन विदित मलिक ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें