फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालड़ा में डेंगू बुखार से कई लोग पीड़ित

विज्ञापन
विज्ञापन
तालड़ा में डेंगू बुखार से कई लोग पीड़ित
विज्ञापन

जानसठ। गांव तालड़ा में कई ग्रामीण डेंगू बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती-पत्र देकर गांव में सफाई और दवाई का छिड़काव कराए जाने की मांग की है। सोमवार को गांव तालड़ा निवासी प्रदीप कुमार पाल, गौरव सैनी, राहुल, रोहित पाल आदि युवक एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। गांव के युवकों ने एसडीएम अमृतपाल कौर को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव तालड़ा के कई ग्रामीण पिछले कई दिनों से डेंगू बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव में प्रधान ने गांव में सफाई नहीं कराई है। ग्रामीणों ने एसडीएम से प्रधान के द्वारा गांव में साफ सफाई कराई जाने तथा मच्छर मारने के लिए दवाई का छिड़काव कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें