फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर : बंद होगी जूता चुराई, लड़की देखने पांच से ज्यादा लोग न जाएं, शेख बिरादरी की पंचायत में फैसला

Fri, 16 Aug 2024 06:07 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

शेख बिरादरी की पंचायत में तय किया गया कि शादी में फिजूलखर्ची पर रोक लगाई जाएगी। जूता चुराई समेत अन्य रस्में बंद की जाएंगी।
विज्ञापन
शेख बिरादरी की पंचायत में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाज सुधार और निकाह में फिजूलखर्ची रोकने के लिए शेख समाज की पंचायत हुई। इसमें निकाह में जूता चुराई की रस्म बंद करने की अपील की। साथ ही सगाई का जोड़ा, अंगूठी व लाल खत की रस्म बंद करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन


बुढ़ाना कस्बे के सिद्दीकिया दावते इमान मदरसा में शुक्रवर को शेख बिरादरी की बैठक हुई। इसमें निकाह में फिजूलखर्ची कैसे रोकी जाए, इस पर चर्चा की गई। समाज के जिम्मेदार लोगों ने फैसला किया कि शादी में डीजे बंद कराया जाएगा। आम तौर देखने में आता है कि कारें भरकर लड़की देखने जाते हैं। तय हुआ कि कोई भी लड़की देखने जाएगा, तो पांच लोगों से ज्यादा साथ लेकर नहीं जाएगा। इसके अलावा किसी की मौत पर कोरमा-रोटी व बिरयानी बनाना बंद किया जाएगा। सगाई का जोड़ा, अंगूठी व लाल खत की रस्म भी बंद करने का निर्णय लिया गया, इस सबमें फिजूलखर्ची होती है। मीटिंग में बिरादरी के सभी लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी। 

बैठक में मास्टर खुर्शीद कुटबा, महताब, साजिद, इरफान, आशक अली, सोनू, अख्तर, बिलाल, नसीम, सलीम सिद्दीकी, अनीस, इनाम ने भी अपनी बात रखी। सभा के आयोजक मुफ्ती गुलफाम रहे और अध्यक्षता खुर्शीद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें