फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: भाषण प्रतियोगिता में रिशु चौधरी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में राष्ट्रीय उत्पादकता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त विज्ञान व मानिविकी विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. संचिन गोयल, डॉ. नवनीत वर्मा, डॉ. रवि अग्रवाल, एकता मित्तल, नीतु गुप्ता और मानसी अरोरा ने किया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा यशिका भगत, अवनी नामदेव, पूर्वी, इलमा, चचंल, तान्या, अल्फीया, तुषार, रिशु चौधरी, अक्षरा, अर्पित और अंजुम आदि ने प्रतिभाग किया। इसमें रिशु चौधरी ने प्रथम, अर्पित कौशिक ने द्वितीय और तान्या वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जीत हासिल की। सांत्वना पुरुस्कार इलमा और अलफिया को संयुक्त रुप से दिया गया। इस मौके पर डॉ. नवनीत वर्मा, मोनिका रुहेला, मानसी अरोरा, डॉ. नवेद अख्तर, डॉ. रिंकु एस गोयल, डॉ. सुरेश चंद शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें