फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सजग प्रहरी बनेंगे रिक्शा चालक  

Mon, 02 Jan 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रिक्शा चालकों के साथ मीटिंग करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीजीपी के आदेश पर यातायात सप्ताह मनाने की शुरुआत जनपद पुलिस ने रविवार में थानों के भीतर टैक्सी चालक और ई-रिक्शा चलाने वालों के साथ बैठक की। इस दौरान चालकों को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया। कहा गया कि चालक पुलिस के कान और आंख बनकर काम करें।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर जनवरी के प्रथम सप्ताह को यातायात सप्ताह के रुप में मनाने के निर्देश दिए। जनपद के सभी थानों में प्रभारी निरीक्षकों ने चालकों के साथ बैठक की। शहर कोतवाली, सिविल लाइन और नई मंडी कोतवाली में दोपहर 12 बजे बैठकों  का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में ई-रिक्शा चालक पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने चालकों को सड़क पर रिक्शा को पार्क नहीं करने, साइड में लगाकर सवारी को उतारने और चढ़ाने, नाबालिग और वृद्ध से रिक्शा नहीं चलाने, सभी को लाइसेंस बनवाने, ज्यादा सवारी नहीं बैठाने आदि बातों के बारे में बताया।

इसके अलावा शहर में रात के समय संदिग्ध या बदमाश दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा। सभी प्रभारी निरीक्षकों ने चालकों को अपने मोबाइल नंबर दिए। अधिकारियों ने सभी से पुलिस की कान और आंख बनकर काम करने को कहा। इस दौरान सीओ मंडी ट्रेनी आईपीएस मणीलाल पाटीदार, शहर कोतवाली पीपी सिंह, नई मंडी कोतवाली प्रवीण यादव आदि मौजूद रहे।      
विज्ञापन


वाहनों को सड़क किनारे खड़े करें
छपार। थाने में हुई बैठक में वाहन चालकों  को यातायात के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया की जनवरी माह सड़क यातायात सुरक्षा सप्ताह के रुप में मनाया जा रहा है सभी वाहन चालक अपने वाहनों को सड़क के किनारे पर खड़ा करें, अवर लोड न चले, महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर उतारे, सभी वाहन चालक यातायात के नियमों का पालन करें। प्रधान संगठन अध्यक्ष नरपत सिंह, जाकिर त्यागी,  आमिर, दिलशाद, यतेंद्र त्यागी, फुरकान, इनामुलहक, यशपाल सिंह, अनवर, जुबैर, अशोक, यशबीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। 

यातायात के नियमों की जानकारी दी
भोपा। सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में थाने पर सीओ अकील अहमद और थाना प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने वाहन चालकों व जुम्मेदार लोगों की बैठक लेकर यातायात नियमों की जानकारी दी। चंद्रवीर राठी बेहडा थ्रू, प्रधान सुक्रमपाल, प्रधान विजयपाल आदि सहित अनिल सैनी, फैय्याज, उपेंद्र, अंबरीश, लोकेंद्र, शहजाद, राहुल वालिया, सुधीर, संजीव, नेमपाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें