फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एआरटीओ कार्यालय के आरआइ निलंबित, लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध

Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के लिए भी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एआरटीओ कार्यालय में तैनात आरआइ अनुराग वर्मा को शिकायत व काम में लापरवाही बरते जाने पर निलंबित कर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
अनुराग वर्मा लगभग पिछले चार साल से यहां एआरटीओ कार्यालय में आरआइ के पद पर तैनात थे। वह मेरठ के रहने वाले हैं। उन पर पिछले समय में कार्य को सही प्रकार से न करने का आरोप भी लगता रहा था। किसी मामले में उनकी मुख्यालय ने जांच पड़ताल की और इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्हें फिलहाल लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए समय भी दिया गया है। आरटीओ सहारनपुर देवमणी भारती ने भी मंगलवार को मुजफ्फरनगर एआरटीओ कार्यालय में पहुंच कर अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली। आरटीओ सहारनपुर देवमणी भारती ने आरआइ के निलंबन व मुख्यालय से संबद्ध करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें