फोटो समाचार
खतौली। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर टिप्पणी करने के मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं ने जानसठ-मीरापुर तिराहे पर लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। जिला उपाध्यक्ष अंकुश प्रधान व विदेश मोतला के साथ भाकियू कार्यकर्ता भैंसा-बुग्गी लेकर भूड़ क्षेत्र में स्थित जानसठ मीरापुर तिराहे पर पहुंचे। लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के खिलाफ नारे लगाते हुए पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। इस मौके पर विदेश मोतला, असद खान, शालू, सोनू, पिंकू, मनीष, नजर मोहम्मद, रोहित, फारूक सैफी, हैप्पी, सुनील, अनिल शामिल रहे।