फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग में दबोचा दस हजारी लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दस हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने रविवार देर रात कस्बे में चल रही चेकिंग के दौरान दस हजार के इनामी लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी खतौली में एक साल पूर्व हुई एक लाख की लूट में फरार चल रहा था, जिसके खिलाफ लूट व पुलिस मुठभेड़ सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

मंसूरपुर एसओ मनोज चाहल के नेतृत्व में रविवार देर रात कस्बे में चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। एसओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। इस पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुकेश उर्फ मुल्ला भातू, निवासी आदर्श कॉलोनी भातू लाइन मुरादाबाद बताया। आरोपी की पहचान के बाद उसके आपराधिक रिकॉर्ड की तलाश की गई तो उस पर खतौली कोतवाली से दस हजार रुपये का इनाम घोषित पाया गया। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी राहुल के साथ गत वर्ष 16 मई को खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव रुकनपुर निवासी रामकरण से गन्ना भवन खतौली के सामने एक लाख रुपये लूट लिए थे। खतौली पुलिस ने एक लुटेरे राहुल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुकेश फरार हो गया था, तभी से वह वांछित था, जिस पर सीओ आशीष प्रताप सिंह की संस्तुति के बाद दस हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया गया था। एसओ ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें