एसआई बेटे को गलत तरीके से निलंबित करने का भी आरोप लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला महासचिव व सेवानिवृत्त सैनिक ने हापुड़ के एसपी पर उसके बेटे एसआई विजय राठी को गलत तरीके से निलंबित करने का आरोप लगाया। साथ ही उसके साथ गाली-गलौज करने और मुकदमा दर्ज कराने का भी आरोप लगाया।
सोल्जर बोर्ड में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सेवानिवृत्त सैनिक प्रमेंद्र राठी ने बताया कि हापुड़ के एसपी अभिषेक वर्मा ने 27 अप्रैल को खनन माफिया के साथ षड्यंत्र कर सीओ पिलखवा वरुण मिश्रा की झूठी रिपोर्ट बनवाकर उसके बेटे एसआई विजय राठी को निलंबित कर दिया। परेड के दौरान भी एसपी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। सीओ लाइन आशुतोष शिवम और प्रतिसार निरीक्षक महेशचंद पर भी गंभीर आरोप लगाए है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की। संवाद