फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजे घोषित, शहर के तीन युवा बने सीए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए की परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। शहर के तीन युवा परीक्षा पास कर सीए बन गए। परिजनों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

शुक्रवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने ट्विटर हैंडल से नतीजों की जानकारी दी। शहर की मुनीत कॉलोनी निवासी संजय संगल ने बताया कि उनके बेटे श्रेयांश संगल ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। श्रेयांश ने 12वीं की पढ़ाई एसडी पब्लिक स्कूल से की थी। कामयाबी पर परिजनों और परिचितों ने खुशी जताई। सुरेंद्र नगर निवासी सीए विपिन कुमार की बेटी दिव्या कुच्छल ने भी परीक्षा उत्तीर्ण करने में कामयाबी हासिल की। पटेल नगर निवासी राजेश जैन के बेटे विपुल जैन ने भी परीक्षा उत्तीर्ण करने में कामयाबी हासिल की। सीए मई सत्र की परीक्षा का आयोजन 14 मई से 30 मई तक किया गया था। छात्र श्रेयांस बताया कि साल में परीक्षा का आयोजन दो बार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें