फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बेरिकेडिंग और हाईवे पर रूट डायवर्जन

विज्ञापन
नगर के कांवड मार्ग में डिवाइडर के साथ बैरिकेडिगं करते कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा
विज्ञापन

- मेरठ-रुड़की रोड पर शिव चौक के पास अधिकतर कट बंद कर दिए
- यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने दिनभर की मशक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में बैरिकेडिंग शुरू हो गई है। मेरठ-रुड़की रोड पर शिव चौक के पास अधिकतर कट बंद कर दिए गए हैं। दिल्ली-दून हाईवे पर भारी वाहनों को वाया सहारनपुर से हरिद्वार निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को पुलिस ने कच्ची सड़क पर बैरिकेडिंग की। इसके बाद जिला अस्पताल से आगे मेरठ रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर अधिकतर कट बंद कर दिए गए हैं। कट बंद कर दिए जाने से दिनभर वाहन चालक सरवट चौराहे और शिव चौक से चक्कर लगाकर मार्ग के दूसरी तरफ पहुंचे। मीनाक्षी चौक, शिव चौक, सरवट चौराहे और जिला अस्पताल पर यातायात पुलिस तैनात रही। उधर, पुलिस ने रामपुर तिराहा पर भारी वाहन रोकने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार रात रूट डायवर्जन का पहला प्लान लागू कर दिया गया। दिल्ली-दून हाईवे से हरिद्वार जाने वाले भारी वाहनों को रामपुर तिराह से सहारनपुर, देवबंद होते हुए हरिद्वार निकाला जा रहा है। इसके अलावा लंबे समय बाद पुलिस ने फिर से शहर का सरवट चौराहा वाहनों के लिए खोल दिया है। इससे इसके आसपास रह रहे लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें