खतौली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों को मास्क देते चेयरमैन विकास पुंडीर।
- फोटो : KHATAULI
खतौली। प्रह्लाद सिंह मैमोरियल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉक्टर विकास कुमार पुंडीर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों का सम्मान किया। डॉक्टर एके सिंह को एक पेटी सैनिटाइजर तथा चार दर्जन मास्क दिए। उन्होंने कैलावड़ा रोड पर स्थित अपने कालेज को आइसोलेशन वार्ड बनाने की भी पेशकश है। इस दौरान डाक्टर देवेंद्र लोहित, डाक्टर विकास पुंडीर, अमित कुमार, जीशान खान आदि उपस्थित रहे।