फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. संजीव बालियान और कपिलदेव ने हॉकरों को बांटी खाद्य सामग्री

विज्ञापन
अखबार हॉकर के लिए किट देते केंद्रीय राज्यमंत्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की पहल पर केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और प्रदेश के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने झांसी की रानी के निकट दमकल विभाग के सामने हॉकर के लिए समाचार पत्रों के एजेंसी होल्डर्स को खाद्य सामग्री के पैकेट सौंपे। इस दौरान डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सभी हॉकरों की लिस्ट बनाकर उनके आधार कार्ड व खाता नंबर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि समाचार पत्र हॉकर के खातों में सरकार से एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि दिलवाई जा सके। इस मौके पर कपिलदेव अग्रवाल ने कहा सरकार की ओर से समाचार पत्र हॉकरों को एक हजार रुपये राहत राशि दिलवाई जाएगी। सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। साथ ही जिन लोगों के रोजगार बंद हैं, उनको सरकार हर संभव मदद कर रही है। अखबार बांटने वाले हॉकर भी समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें