फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी शक्ति का सम्मान करें : केशवानंद महाराज

विज्ञापन
हनुमत धाम शुकतीर्थ में सुंदर पाठ करते हुए। संवाद। 
विज्ञापन
-धर्मनगरी शुकतीर्थ धाम में रामनवमी के पावन पर्व पर हुआ सुंदरकांड का पाठ
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज़ एजेंसी

मोरना। धर्मनगरी शुकतीर्थ धाम में रामनवमी के पावन पर्व पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। संत महात्मा आचार्य एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालु ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज ने कहा कि सभी लोग नारी शक्ति का सम्मान करें।



हनुमत धाम श्री राम आध्यात्मिक प्रयांश के तत्वाधान में रामनवमी के पावन पर्व पर महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्री राम ने माता-पिता की आज्ञा के अनुसार राजपाठ का त्याग कर धर्म का पालन कर मर्यादा में रहते हुए वन में चौदह वर्ष बिताए। अगर आपकी इच्छा शक्ति मजबूत व दृढ़ हो तो, त्याग आपको महान बना देगा है। भगवान राम ने नारी शक्ति की रक्षा के लिए धर्म युद्ध किया। अगर हम भी मर्यादा में रहकर धर्म सेवा करें तो जीवन के लक्ष्य आसानी से पार कर सकेंगे।
विज्ञापन

आज के इस दौर में परिवार की मर्यादा बचाए रखना कठिन कार्य है। भगवान राम का जप नाम ही संसार के दुखों से पार लगा देगा। आचार्य सीताराम शास्त्री व ध्रुव शास्त्री ने गुरु कृपा मानस मंडली सेवकों के साथ सुंदरकांड पाठ किया। रामायण की सुंदर चौपाई व भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
मुख्य पुजारी परशुराम शास्त्री ने स्वामी महेशानंद गिरि, स्वामी गीतानंद तीर्थ, स्वामी आनंद स्वरूप सरस्वती महाराज प्रबंधक आदि संतों सहित मुख्य यजमान आरके टंडन, जियालाल गोयल, सत्यनारायण बंसल, शिवकुमार गोयल, स्वदेश पाठक, मधु, सुनीता, संध्या, कमलेश आदि का वैदिक मंत्र और चरण के बीच भगवान श्री राम का विशेष पूजन कराया।
विज्ञापन

मीडिया प्रवक्ता विज्ञा नंद महाराज ने बताया कि सोमवार सात अप्रैल को हनुमत धाम सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राएं सुबह नौ बजे से बारह बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे। वहीं कंवर सैन गोयल, जितेंद्र वर्मा राजीव, सुभाष आदि ने व्यवस्था बनाने में मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें