फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में दिन भर अलर्ट मोड में रहे अफसर

विज्ञापन
दिसम्बर के मददेनजर शिव चौक पर तैनात पुलिसबल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पीएसी के साथ ही रिजर्व पुलिस बल ने संभाली सुरक्षा की कमान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या प्रकरण की वजह से जिले में शुक्रवार को पूरे दिन अफसर अलर्ट मोड पर रहे। शहर के साथ ही जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अफसर पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में मौजूद रहे। इससे पहले, शुक्रवार तड़के धर्मस्थलों पर भी सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। शिवसैनिकों के एकत्र होने की खबर पर भी अफसरों ने पूरी मुस्तैदी से काम किया।
पूरे जिले को चार सुपर जोन, आठ जोन और 20 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल के साथ ही मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई थी। जनपद में मौजूद पांच कंपनी पीएसी और पुलिस लाइन के रिजर्व पुलिस फोर्स को भी ड्यूटी पर लगाया गया था। शुक्रवार सुबह से ही डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासनिक अमला जिले में सक्रिय हो गया था। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे। इनके अलावा, संवेदनशील घोषित किए गए जिले के 67 प्वाइंट्स पर भी सतर्क निगाह रखते हुए कड़ी चौकसी रखी गई। वहीं, शुक्रवार तड़के चार बजे से ही सभी क्षेत्रों में स्थित धर्मस्थलों पर भी पुलिस टीमों ने पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। शिव चौक, मीनाक्षी चौक समेत विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। हालांकि पूरे दिन कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली, जिसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गश्त करते रहे पुलिस
मीरापुर। छह दिसंबर को लेकर कस्बे में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। कस्बे के साथ ही क्षेत्र के सभी संवेदनशील गांवों में पुलिस प्वाइंट बनाए गए, जहां दिन भर पुलिस बल तैनात रहा। सीओ जानसठ धनंजय सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी पूरे दिन पुलिस टीमों के साथ क्षेत्र में गश्त पर रहे। शाम तक क्षेत्र में किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। वहीं, अफसरों के आदेश पर कस्बे की सभी शैक्षणिक संस्थाओं में शुक्रवार को अवकाश रहा।
विज्ञापन

हिंदू संगठन को मनाया
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने तुलसी पार्क शिव चौक पर हवन करने की घोषणा की थी। शहर कोतवाल अनिल कपरवान ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें अन्य किसी दिन हवन करने के लिए मनाया। इस पर पदाधिकारियों ने हवन-यज्ञ स्थगित कर दिया। इसके बाद राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता शर्मा अरोरा, निरूपमा गोयल, लक्ष्मी धीमान, पूनम चौधरी, संजीव मलिक, संजय गोस्वामी, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन वर्मा, अशोक त्यागी, सोनिया, सीमा ठाकुर आदि ने शिव चौक पर शहीद कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें