फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीपींस के प्रतिनिधियों ने देखा गन्ना उत्पादन

Sat, 04 Feb 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मंसूरपुर मिल में पहुंचा फिलीपींस का प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिलीपींस के चीनी उद्योगपतियों और गन्ना विशेषज्ञों ने मंसूरपुर शुगर मिल में पहुंच कर गन्ना उत्पादन में विकसित नई तकनीक व चीनी उत्पादन के बारे में चर्चा की। विशेषज्ञों ने अपने देश में विकसित गन्ना उत्पादन तकनीक व चीनी उद्योग के बारे में बताया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह 10 बजे फिलीपींस के चीनी उद्योगपतियों और विशेषज्ञों का एक प्रतिनिधिमंडल शुगर मिल में पहुंचा। उन्होंने भारत में गन्ना उत्पादन तकनीक, गन्ने की विकसित नई प्रजातियों, बुवाई की विधि, कीट रोग के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने कैन यार्ड, मिल हाउस, पैकिंग हाउस के बारे में साइट पर जाकर अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने किसानों से भी खेती के बारे में चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उनके देश में कुल 24 चीनी मिल हैं तथा उत्पादन 600 कुंतल प्रति हेक्टेयर है। उनके यहां 70 प्रतिशत जनता खेती पर निर्भर रहती है। 

गन्ना, मक्का, चावल मुख्य फसल हैं। जो चीनी बनती है उसका 70 प्रतिशत किसान बाकी 30 प्रतिशत मिल मालिक अपने अपने हिसाब से बेचते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने माना कि भारत में गन्ना उत्पादन व मिलों की हालत उनके देश से अच्छी है। शुगर मिल के यूनिट हैड वेदपाल मलिक व फैक्ट्री मैनेजर ओएन तिवारी ने प्रतिनिधिमंडल को बुके देकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में आची आमरा, आस्कर कोरटस, जनेरो बरनावे, साइमन टर्नी, पास्टर एस मिरिज, इसराल टैलिस शामिल थे। इस दौरान सहारनपुर के उप गन्ना आयुक्त डॉ. सतेंद्र कुमार, संयुक्त गन्ना निदेशक विरेश कुमार, संजय शर्मा, एके दीक्षित, राकेश त्रिपाठी, अजय गुप्ता, राजीव तिवारी, शरद खान, सुरेंद्र शर्मा, लेखराज, जीएन शर्मा, निर्भय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें