नगर में दीपावली पर्व पर लाईटो से जगमगाते घर व आसमान में होती अतिशबाजी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रतिबंध के बावजूद पटाखे चलाने पर रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। एनजीटी द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद शहर के शिवचौक पर पटाखे चलाने पर 20 अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बढ़ते प्रदूषण के कारण एनजीटी द्वारा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में नौ से 30 नवंबर तक पटाखों की बिक्री व चलाने पर प्रतिबंध लगाया था। प्रतिबंध लागू होने के बाद जनपद पुलिस ने कई स्थानों पर अवैध पटाखों के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लाखों के पटाखे बरामद किए थे। इसके बावजूद शहर क्षेत्र में दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी की गई थी। वहीं, देर रात शहर के दालमंडी से शिवचौक चौराहे के बीच जमकर आतिशबाजी की गई। इसके चलते काफी चिंगारियां निकलकर शिवचौक व आसपास की दुकानों पर गिर रहे थे, जिससे अग्निकांड की आशंका उत्पन्न हो गई थी। वहीं, इससे शिवचौक क्षेत्र का वातावरण भी काफी अधिक प्रदूषित हो गया था। मामले की जानकारी मिलने पर खालापार चौकी इंचार्ज नेत्रपाल सिंह शिवचौक पर पहुंचे, तो बीच सड़क पर पटाखे जला रहे अज्ञात युवक वहां से भाग निकले। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मामले में देर रात 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रतिबंध के बावजूद पटाखे जलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गरीब बच्चों के साथ बांटी त्योहारों की खुशियां
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने दीपावली की खुशियों में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली गरीब बच्चों के दुख दर्द को साझा किया। इंस्पेक्टर डीके त्यागी रविवार देर रात शहर के रेलवे रोड स्थित झुग्गी झोपड़ियों में पहुंचे और वहां रहने वाले गरीब बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर और गिफ्ट भेंट किए। पुलिस अंकल के हाथ से मिठाई खाकर व गिफ्ट पाने के चलते गरीब मासूम बच्चों के चेहरे खिलखिलाते नजर आए।
निर्धन बच्चों को मिठाई बांटते एससो सिविल लाईन।- फोटो : MUZAFFARNAGAR