फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से वसूली करने में सात पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने जामा मस्जिद फौलाद पुरा की वक्फ संपत्ति में हस्तक्षेप कर किरायेदार से अवैध रूप से वसूली करने तथा धमकी देने के आरोप में सचिव की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी अब्दुल अजीज खां ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह मोहल्ला फौलादपुरा स्थित वक्फ जामा मस्जिद के सचिव नियुक्त हैं। आरोप है कि मोहल्ला फौलादपुरा निवासी आफाक, औसाफ, अरशद, लहसवाड़ा निवासी नसीम, यामीन, फैजान और मसूद वक्फ कमेटी में न तो सदस्य हैं और न ही उनका उक्त संपत्ति से कोई लेनादेना है। वह नाजायज तरीके से प्रबंध कार्यों में हस्तक्षेप कर रहे हैं तथा किरायेदारों को डरा धमकाकर अवैध रूप से किराया वसूली का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि उक्त लोगों ने एक दुकानदार से किराया वसूल कर उसे फर्जी रसीद भी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सातों लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, आरोपी बनाए गए औसाफ और अरशद का कहना है कि षड्यंत्र के तहत उन पर झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें