फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: किसानों पर बिजली चोरी की रिपोर्ट का होगा जल्द निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम अपूर्वा यादव के समक्ष विद्युत निगम अधिकारियों और भाकियू पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। एसडीएम अपूर्वा यादव के समक्ष विद्युत निगम अधिकारियों और भाकियू पदाधिकारियों के बीच वार्ता हुई। इसमें किसानों पर किए गए बिजली चोरी के मुकदमों का निस्तारण करने की सहमति बनी। इसके अलावा अन्य मांगो पर भी सहमति बनी है।
भाकियू युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम ने दो अगस्त को तहसील में धरना प्रदर्शन किया था। इसमें किसानों पर बिना चेकिंग किए ही बिजली चोरी के मुकदमों को दर्ज किए जाने को लेकर आक्रोश जताया गया था। भाकियू ने मुकदमों के अलावा गांव मुबारिकपुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र पर कूड़ा न डालने सहित आठ सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम अपूर्वा यादव को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू पदाधिकारियों और विद्युत निगम अधिकारियों के बीच एसडीएम के समक्ष वार्ता हुई। विद्युत अधिकारियों ने कहा कि किसानों पर किए गए मुकदमों में कुछ जुर्माना कर उनका निस्तारण कराया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका ईओ से भी कूड़ा निस्तारण प्लांट पर कूड़ा न डालने के लिए कहा गया। वार्ता के दौरान युवा जिलाध्यक्ष कपिल सोम, सतेंद्र चौहान, प्रवेंद्र ढाका, राजू प्रधान जुल्फकार छोटा तथा विद्युत निगम के एक्सईएन देवेंद्र सिंह, एसडीओ कालीचरण तथा ईओ राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें