फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन किए 56 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
बुढ़ाना में कोरोना निगेटिव पाए जाने वाले ग्रामीणों को भोजन व राहत सामग्री के पैकेट देकर उनके घरो? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
56 ग्रामीणों की रिपोर्ट नेगेटिव
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। कस्बे के सामुदायिक केंद्र पर क्वारंटीन किए गए 56 ग्रामीणों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। रिपोर्ट नेगेटिव आने के कारण सभी ग्रामीणों को अधिकारियों व विधायक ने भोजन व सामग्री किट देकर उनके घरों को रवाना किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान मध्य प्रदेश से आए 56 ग्रामीण कस्बे के सामुदायिक केंद्र/बरात घर में क्वारंटीन किए गए थे। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने क्वारंटीन किए गए सभी ग्रामीणों का निरीक्षण भी किया था। क्वारंटीन किए गए सभी ग्रामीणों के रक्त के नमूने परीक्षण हेतु भेजे गए थे। बृहस्पतिवार को सभी ग्रामीणों के नमूने नेगेटिव पाए गए। नमूने नेगेटिव आने के कारण सभी ग्रामीणों को उपजिलाधिकारी कुमार भूूपेंद्र, तहसीलदार मनोज कुमार व क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने भोजन व सामग्री के किट देकर उनके घरों को रवाना किया। समाज सेवी डॉ. राजीव ने सभी ग्रामीणों को मास्क का वितरण किया। तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि ये ग्रामीण क्षेत्र के गांव उमरपुर, गौयला, कसेरवा, इटावा, कुटबा, पुरबालियान के अलावा शामली जनपद के भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें