फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: महिला की मौत के मामले में पति सहित छह पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरथावल। विषाक्त पदार्थ के खाने से महिला की मौत के मामले में पति, सास सहित छह के खिलाफ मारपीट करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा कायम कराया गया है।
आठ जून को रोहाना रोड स्थित माढ़ी के पास वासिद की पत्नी शमीना की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने घटना को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम कराया था। शामली जनपद के मालेंडी निवासी मृतका शमीना के भाई सुनील खान ने बहन की मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया था। उसने पति वासिद, देवर जाहिद, देवरानी सितारा एवं हुस्नजहां, सास शहीदा और ससुर नफीस के खिलाफ मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने के लिए तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छानबीन के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया शमीना का निकाह करीब आठ साल पहले कस्बा निवासी वासिद के साथ हुआ था। घटना की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें