फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना सर्वे पूरा, क्षेत्रफल तीन प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में दो माह तक हर गांव-हर खेत तक चला अभियान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में गन्ना सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। जनपद में गन्ने का तीन प्रतिशत क्षेत्रफल बढ़ने की उम्मीद है। 15 अप्रैल से 15 जून तक सर्वे का अभियान चला। गन्ना विभाग के 90 पर्यवेक्षक और चीनी मिलों के 273 पर्यवेक्षकों ने सर्वे किया।

जिले में दो माह तक चले गन्ना सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। तीन दिन बाद सर्वे की रिपोर्ट आएगी। जनपद में इस समय लगभग 85 प्रतिशत भूमि पर गन्ने की खेती हो रही है। इस बार सर्वे में तीन प्रतिशत क्षेत्रफल बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि सभी चीनी मिल क्षेत्रों में यह सर्वे हुआ है। सर्वे के दौरान गन्ना विभाग और चीनी मिल दोनों के पर्यवेक्षक मौजूद रहते हैं। जनपद में विभाग के 90 और चीनी मिलों के 273 पर्यवेक्षक कार्यरत है। दो माह में सर्वे का समस्त कार्य पूरा हो चुका है। तीन दिन बाद सर्वे की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें