फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के मामले पत्नी, सास सहित चार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के ध्यानार्थ
विज्ञापन

तीन जून को युवक ने खा लिया था विषाक्त पदार्थ, छह जून को हो गई थी मौत
एक माह बाद युवक के पिता ने दर्ज कराई आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव रेई निवासी युवक मनोज की मौत के मामले में पुलिस ने एक माह बाद उसकी पत्नी, सास सहित चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है। मनोज ने तीन जून को विषाक्त पदार्थ खा लिया था। छह जून को उसकी मौत हो गई थी। पिता ने उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार के कनखल निवासी पत्नी और ससुराल वालों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव रेई निवासी मांगेराम कश्यप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके पुत्र मनोज की शादी मार्च 2021 में हरिद्वार के मोहल्ला कनखल निवासी सुरेश की पुत्री प्रीति के साथ हुई थी। दोनों में तभी से उनमें मनमुटाव चल रहा था। मनोज मुजफ्फरनगर की किसी कंपनी में नौकरी करता था। आरोप है कि वह काफी समय से अपने मायके में रह रही थी और फोन पर वह मनोज का उत्पीड़न कर रही थी। तीन जून को मनोज ड्यूटी पर गया था। शाम को जब नहीं लौटा तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने सर्विलांस से लोकेशन देखी तो मनोज हाईवे किनारे गांव सिसोना के पास बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। उसे उठाकर पुलिस ने मुजफ्फरनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर किया गया था। छह जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगेराम कश्यप का आरोप है कि इसके बाद मृतक की पत्नी ने ससुराल वालों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। पत्नी प्रीति ने ही फोन करके बताया था कि मनोज ने जहर खा लिया है। सभी कॉल रिकार्डिंग को आधार बनाकर मृतक के पिता मांगेराम ने 30 जून को थाने में मृतक की पत्नी प्रीति, उसकी मां उषा और दो भाइयों गौरव व देवेंद्र के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें