प्रधान पद के प्रत्याशी सहित 50 के खिलाफ मुकदमा
मुजफ्फरनगर। वोटरों को लुभाने के लिए दावत देना प्रधान पद के प्रत्याशी व उसके पति को भारी पड़ गया। पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन व कोविड-19 को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का उल्लंघन करने के आरोप में प्रधान पद के प्रत्याशी व उसके पति सहित 50 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
नई मंडी पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के गांव रथेड़ी से प्रधान पद का चुनाव लड़ रही मुतहा पत्नी एहसान अपने समर्थकों के साथ वोटरों को अपने पक्ष में लुभाने के लिए गांव में दावत दे रही थीं। पुलिस ने इस मामले में प्रत्याशी व उसके पति एहसान सहित 10 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करके पुलिस कार्रवाई में लगी है।