लॉकडाउन उल्लंघन में 129 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बुधवार को चलाए गए चेकिंग अभियान में 129 लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की धारा-188 के तहत 14 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। वहीं, वाहन चेकिंग अभियान में 275 वाहनों का चालान काटते हुए उनके चालकों से 51 हजार 300 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया है। इसके साथ ही 13 वाहनों को सीज भी कर दिया गया है।