मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दस लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया है।
बैंक सभापति सत्यपाल सिंह पाल, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक वर्धन पाठक ने बताया कि बैंक के सभी कर्मचारियों, अधिकारियो के एक दिन के वेतन तथा बैंक की प्रबंध समिति के सभी संचालकों के आर्थिक योगदान से एकत्रित पांच लाख रुपये एवं बैंक मैनेजमेंट द्वारा बैंक के चैरिटी फंड से पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग दिया गया है। बैंक सभापति ने बताया कि मुजफ्फरनगर तथा शामली जनपदों में बैंक की 44 शाखाएं अपनी पूर्ण क्षमता के साथ आमजन को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रही हैं। निर्धारित रूट पर बैंक की मोबाइल एटीएम वैन लॉकडाउन अवधि में मुजफ्फरनगर शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर एटीएम सुविधा उपलब्ध करा रही है।