फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी स्टाफ और प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल स्थित कोविड अस्पताल से कोरोना संक्रमित मरीज द्वारा कूदकर आत्महत्या करने का मामला 36 घंटे बाद सुलझ सका। मेडिकल कॉलेज के ड्यूटी स्टाफ व प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने और शव का पोस्टमार्टम होने पर ही पीड़ित परिजन माने।
शहर के अंकित विहार निवासी अधेड़ राजकुमार को गत आठ जनवरी को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद बेगराजपुर स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार देर रात उसने चौथी मंजिल स्थित कोविड अस्पताल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। बृहस्पतिवार सुबह बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन मेडिकल स्टाफ की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए थे। शुक्रवार दोपहर एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी, सीओ आशीष प्रताप सिंह और मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ कीर्ति गिरी गोस्वामी ने एक बार फिर पीड़ित परिजनों से वार्ता की।
विज्ञापन

वार्ता में कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर अधेड़ के बेटे ने मेडिकल प्रबंधन और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। जिस पर मंसूरपुर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद शासन की विशेष अनुमति लेकर दो डॉक्टरों की टीम ने मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में ही शव का पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद शाम करीब चार बजे शव को पीड़ित परिजनों को सौंप दिया गया। बाद में स्वास्थ्य कर्मचारियों की मौजूदगी में श्मशान घाट में कोविड नियमावली के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया।
आंतरिक रक्तस्त्राव रहा मौत का कारण
मुजफ्फरनगर। कोविड अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाले अधेड़ की मौत अत्यधिक आंतरिक रक्तस्त्राव से हुई थी। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि चौथी मंजिल से कूदने के कारण अधेड़ के शरीर की सभी पसलियां व हड्डियां टूटी हुईं थीं। कुछ हड्डियां टूटकर शरीर के आंतरिक अंगों में धंस गईं, जिससे अत्यधिक आंतरिक रक्तस्त्राव हुआ, जो मौत की वजह रहा।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ......
पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मेडिकल स्टाफ व प्रबंधन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दो डॉक्टरों की टीम ने विशेष अनुमति लेकर शव का पोस्टमार्टम किया। मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - इंद्राकांत द्विवेदी, एसडीएम खतौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें