फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालयों पर विशेष वर्ग और परिवारों का कब्जा : चंद्रशेखर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के लीगल सेल द्वारा बहुजन समाज की न्यायपालिका में भागीदारी संविधान का मूल लक्ष्य विषय पर प्रथम अधिवक्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि सर्वोच्च व उच्च न्यायालयों पर एक विशेष वर्ग और कुछ विशेष परिवारों का कब्जा है, जो वर्षों से उच्च कानून व्यवस्था पर कब्जा जमाए हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को स्टेट हाईवे स्थित एक सभागार में आयोजित हुए सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कोलेजियम सिस्टम को पूर्ण तरीके से भारतीय संविधान में निहित अवसर की समानता के विरुद्ध है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को न्यायपालिका में ऑल इंडिया ज्यूडिशियल सर्विस परीक्षा के जरिए नियुक्तियां करनी चाहिए। यह परीक्षा आईएएस पीसीएस की तरह यूपीएससी द्वारा आयोजित की जानी चाहिए। जिससे योग्य व्यक्तियों को आगे बढ़ने का उचित अवसर प्रदान हो सके। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कहा कि भारतीय संविधान की मूल भावना है कि अंतिम पायदान पर मौजूद भारतीय नागरिकों तक सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध हो तथा हर गरीब को उचित न्याय मिले, हमें ऐसी व्यवस्था खड़ी करनी होगी। इसमें कार्यक्रम संयोजक रजनीश गौतम, नसीम अंसारी, आशू, मोनू, रविकांत सूर्य, आदित्य, सुमित लांबा, छोटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें