फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के खाते में गया मूल्यांकन का पारिश्रमिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज में हाईस्कूल मूल्यांकन केंद्र 2018 और 2019 के अंतर्गत उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों का पारिश्रमिक उनके बैंक खातों में भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि बजट की कमी के कारण स्टेट बैंक खाता धारक शिक्षक, जिन्होंने 2019 में ग्रुप संख्या 2, 11, 16, 18, 20, 23, 24 व 27 में मूल्यांकन कार्य किया था, उनके पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हो पाया है। वर्ष 2018 में इस केंद्र पर मूल्यांकन करने वाले स्टेट बैंक खाता धारक, जिन्होंने ग्रुप 13, 14, 16, 18, 23, 24, 28, 31, 38 से 42, 46 व 47 को छोड़कर शेष परीक्षकों का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों के खाते में धनराशि नहीं गई है, वे लिखित सूचना डीआईओएस कार्यालय को तत्काल उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें