फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर सोमदत्त महाराज को याद किया

विज्ञापन
सुख तीर्थ स्थित रामाश्रम में ब्रह्मलीन सोमदत्त महाराज जी पुण्यतिथि पर पूजा अर्चना करते महामंडल - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित राम आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी सोमदत्त महाराज जी की 14 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें संत महात्माओं सहित समाजसेवियों ने स्वामी सोमदत्त महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हनुमत धाम महामंडलेश्वर केशवानंद महाराज ने कहा कि संत समाज संस्कृति और देश की समृद्धि उन्नति में सदैव भागीदारी रखते हैं। यह गौ सेवक होने के साथ-साथ बड़े तपस्वी थे। उन्होंने सदैव दीन दुखियों गरीब ऐसे लोगों की हमेशा मदद की। वह सच्चे संत और भारतीय संस्कृति के रक्षक व पोषक थे। महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, स्वामी पुरुषोत्तम रामास्वामी, आचार्य हरिशंकर, राजेंद्र महाराज, आनंद महाराज, मोनी बाबा, डॉ सुरेंद्र आत्रे, विनोद शर्मा, चेयरमैन यशवीर सिंह, मुखिया कटार सिंह, विजय सिंह, बाबू देवी सिंह, जयप्रकाश, जयप्रकाश सिंगल और मोनू शास्त्री ने श्रद्धांजलि सभा में भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें