फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में पड़े मिले बैलों के अवशेष

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला कुआं पट्टी में स्थित गोगा जहारवीर म्हाड़ी के पास से रविवार रात अरविंद पाल के दो बैल चोरी कर कटान कर दिया गया। मंगलवार सुबह भोकरहेड़ी-शुक्रतारी मार्ग पर सहेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में बैलाें के अवशेष पड़े मिले। सूचना पर शुक्रताल चौकी इंचार्ज ललित कुमार और पशु चिकित्सक रवि दीप सिंह मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक टीम ने अवशेषों की जांच की। इसके बाद अवशेषों को खेत में दबवा दिया। पीड़ित अरविंद पाल ने मामले की तहरीर दी हैं। शुकतीर्थ मंडल अध्यक्ष डॉ. वीरपाल सहरावत, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, रामकुमार शर्मा, चौधरी देवेंद्र सिंह, चौधरी ब्रजवीर सिंह, नीटू सहरावत, रवि आर्य, विपुल कुमार, अश्विनी कुमार, संजीव कुमार, मोनू कुमार आदि ने घटना का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें