फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कवियों ने सुनाई देशप्रेम से ओतप्रोत रचनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। नगर पंचायत की ओर से आयोजित विराट कवि सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा के खतौली विधायक विक्रम सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मुमताज नसीम ने मां सरस्वती की वंदना की। तुषा शर्मा ने देश में महिला द्वारा किए गए बलिदान को याद दिलाया। सुनहरी लाल वर्मा ने बाबा का बुलडोजर कविता सुना कर जमकर तालियां बटोरी। डॉक्टर राहुल अवस्थी ने सीमा पर शहीदों का बलिदान पर कविता सुना कर श्रोताओं में देशभक्ति की भावना जागृत की। बालवीर खिचड़ी ने अनेक व्यंग्यात्मक कविताएं सुनाकर सभी को लोटपोट कर दिया। मनवीर मधुर ने अपनी कविता में देश भक्ति और भारत-पाकिस्तान युद्ध की याद दिलाई। कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेन्द्र भड़ाना, लेखपाल संघ के अध्यक्ष चंद्रपाल शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, डीएवी कॉलेज के प्रधानाचार्य समुंद्र सेन, सभासद विशाल सैनी, निशांत कांबोज, जमशेद, सुभाष, अशोक कांबोज, डॉक्टर ब्रिजेंद्र, मोहम्मद इरफान, अमित, गौरव बाटला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें