चरथावल में 50 दिन बाद खुली टेलर की दुकान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। बृहस्पतिवार को डीएम सेल्वा कुमारी जे के आदेशों पर दर्जी और मोबाइल रिपेयर करने वालों की दुकानें खुली। बाजार कलां में विनोद उपाध्याय ने बताया कि तीन घंटे के लिए 50 दिन बाद दुकान खोलने की मोहलत मिलने से मामूली राहत मिली है। पहले दिन दुकान के अंदर मशीन और औजारों पर जमी धूल और गंदगी को साफ करने में बीत गया। अलावलपुर के सुभाष कश्यप, सिंगलपुर के किरणपाल, दलीपपुरा के सुरेश पाल कहते है कि ईद का सीजन को निकल गया। जब तक कपड़े की दुकान नहीं खुलती, तब तक उन्हें कोई खास राहत नहीं मिल पाएगी। हालांकि जानकारी के अभाव में पहले दिन गांव के दर्जी कस्बे में नहीं आ पाए। उधर, बस स्टैंड मोबाइल रिपेयर करने वाले अमित गर्ग, अय्यूब आदि मैकेनिकों ने दुकान खुलने पर उबाऊ जिंदगी से कुछ घंटो के लिए राहत भरा बताया।