फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से राहत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लगातार पैर पसार रहे कोविड-19 को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। अधिक उम्र के साथ ही बीमार चल रहे पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी में राहत देते हुए उन्हें हॉटस्पॉट से अलग और अधिकांशत: ऑफिस में ही ड्यूटी दी जा रही है।
वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते पुलिस विभाग अपने 55 वर्ष की उम्र वाले और बीमार चल रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त एहतियात बरत रहा है। अब तक जनपद में करीब तीन सौ पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा चुका है। ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनकी ड्यूटी हॉटस्पॉट एरिया में नहीं लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, इन पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी भी फील्ड में ऐसी जगह या समय में लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जब भीड़ कम से कम हो। ताकि ये पुलिसकर्मी किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आ सकें। बीमार पुलिसकर्मियों को तो लगातार ऑफिस में ही ड्यूटी दी जा रही है। इसके अलावा, जनपद के सभी थानों में ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए विटामिन सी की गोलियां पहुंचाए जाने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाइयां, च्यवनप्राश और अन्य आयुर्वेदिक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि कोविड-19 के चलते बीमार व अधिक उम्र के करीब तीन सौ पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा चुका है। इनके लिए सभी थानों में ऐसे पुलिसकर्मियों को हॉटस्पॉट व भीड़भाड़ वाले समय में ड्यूटी नहीं दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, हर थाने में विटामिन-सी की दवाइयां, च्यवनप्राश और इम्नुनिटी बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाइयां भी उपलब्ध करा दी गईं हैं। पुलिसकर्मियों को खुद को सुरक्षित रखकर ड्यूटी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें