फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: धूप खिलने से मिली राहत, 23 दिन बाद तापमान 20 डिग्री पार

विज्ञापन
आज काफी दिनों में निकली धूप में राजकीय कालेज के पार्क में घूमते लोग।
विज्ञापन
- तीन सप्ताह से सर्दी से जूझ रहे लोगों को दिन में मिली राहत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सर्दी और शीतलहर के जूझ रही जिले की जनता को बृहस्पतिवार को दिन में राहत मिली। सुबह से ही निकली तेज धूप शाम तक बनी रही। 23 दिन बाद अधिकतम पारा 20 डिग्री के ऊपर पहुंचा। धूप खिली तो लोगों के चेहते भी खिल गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह आसमान साफ दिखाई दिया। सूरज की किरणों से माहौल खुशनुमा हो गया। तीन सप्ताह से सर्दी और शीतलहर से जूझ रही जिले की जनता के लिए यह धूप आनंददायक रही। लोगों ने अपनी छतों और खुले में धूप का जमकर आनंद लिया। जिले में 23 दिन पहले 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस पर था, तब से लगातार 20 से नीचे चल रहा था। 12 जनवरी को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन में हवा की गति कम रहने से लोगों ने धूप का आनंद लिया।
विज्ञापन



शाम ढलते ही सर्दी बढ़ी
दिन भर सूरज के निकलने से जहां आम जनता को राहत मिली, वहीं शाम ढलते ही सर्दी बढ गई। शीतलहर का असर फिर से दिखाई देने लगा।


दिन में बाजारों में रही चहल-पहल
मौसम के साफ रहने से दिन में बाजारों में चहल-पहल रही। अन्य दिनों की अपेक्षा सुबह बाजार जल्द खुल गए। दिन भर बाजारों में लोगों ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें