फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में विद्यालयों का हुआ कायाकल्प : बृजेश सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी सरकार में विद्यालयों का हुआ कायाकल्प : बृजेश सिंह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि योगी सरकार में विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है। इसमें प्रमुख भूमिका ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक की रही है। इसलिए ग्राम प्रधान और शिक्षक का तालमेल विद्यालय हित में बेहतर होना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को मुजफ्फरनगर रोड स्थित बैंक्वेट हाल में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ग्राम प्रधान, स्थानीय निकाय के सदस्यों एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि हमें आपसी सहयोग से निपुण भारत मिशन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए भी प्रयासरत रहना है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके और कस्तूरबा बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से हुआ। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार, डीपीआरओ आलोक शर्मा, बीडीओ आजम अली, बीईओ संजय डबराल, प्रभात यादव, योगेंद्र मलिक, सरफराज आलम, शिवकुमार व भावना पांडेय आदि ने भी ग्राम प्रधानों व अध्यापकों से मिल जुलकर शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सरकारी योजनाओं का सफल संचालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर रोबिन मित्तल, महादेव सिंह, हरबीर, हर्षित, अरुण कुमार, अखिलेश, शेषनाथ व मंजूर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें