फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्नातक की खाली सीटों पर 30 अगस्त तक होंगे पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से महाविद्यालयों में स्नातक स्तर पर खाली सीटों के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में पंजीकरण कराने के लिए 30 अगस्त तक का समय दिया गया है। पंजीकरण समर्थ पोर्टल के माध्यम से कराए जाएंगे। पहली वरीयता सूची और ओपन मेरिट के बाद भी कुछ पाठ्यक्रमों में सीटों के सापेक्ष पंजीकरण न होने के कारण सीटें खाली है।
विज्ञापन

शहर में डीएवी डिग्री कॉलेज, सनातन धर्म कॉलेज, चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज और जैन कन्या डिग्री कॉलेज शामिल है। छात्राओं का जैन कन्या डिग्री कॉलेज ही है। इसमें सरकारी कोर्स केवल बीए है। इसमें 520 सीट हैं। यहां पर अभी तक 344 सीटों पर ही दाखिले हुए हैं। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर सीमा जैन ने बताया कि स्नातक स्तर के समस्त पाठ्यक्रमों प्रवेश के लिए लिए पंजीकरण जारी हैं। पंजीकरण 22 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक कराए जा सकेंगे। अभ्यर्थियों को एक सितंबर तक अपने आवेदन की कॉपी महाविद्यालय में जमा करानी होगी।
चौधरी छोटूराम महाविद्यालय में ही बीएससी कृषि विज्ञान उपलब्ध है। बीएससी एग्रीकल्चर में सीटों के सापेक्ष प्रवेश हो गए हैं जबकि बीएससी बायो में 80 सीट के सापेक्ष 75, बीएससी गणित में 80 सीट के सापेक्ष 31 सीट ही भरी हैं। बीएससी गणित के लिए सीट खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें