फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: स्नातक में प्रवेश के लिए पंजीकरण बंद, आज जमा होंगे फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की ओर से पंजीकरण बंद कर दिए गए है। आखिरी दिन भी कुछ विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। महाविद्यालयों में आज पंजीकरण फॉर्म जमा किए जाएंगे। इसके बाद सभी महाविद्यालय आठ जुलाई तक छात्र-छात्राओं का डेटा विवि को भेजेंगे।
विज्ञापन


स्नातक में प्रवेश के लिए विवि की ओर से पहली मेरिट सूची करीब 10 जुलाई को जारी की जाएगी। शुक्रवार को अंतिम दिन महाविद्यालयों में पंजीकरण फॉर्म जमा करेंगे। जिनके माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं का डेटा महाविद्यालयों की ओर से विवि को आठ जुलाई तक भेजा जाएगा।

शहर के चार महाविद्यालयों की ओर से सीटिंग प्लान भी कर लिया गया है। अलग-अलग संकायों के लिए सीटों की संख्या तय कर ली गई है। सनातन धर्म महाविद्यालय में बीए संकाय के लिए सबसे अधिक सीटें हैं। जबकि डीएवी पीजी कॉलेज में बीएससी जीव विज्ञान के लिए सबसे अधिक सीट है।
विज्ञापन


डीएवी पीजी की प्राचार्या डॉ. गरिमा जैन ने बताया कि उनके महाविद्यालय में बीए के लिए 320, बीएससी गणित के लिए 320 और बीएससी जीवविज्ञान के लिए 340 सीटें है। इनके आधार पर ही प्रवेश लिए जाएंगे।

उधर, चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज में बीएससी कृषि के लिए 240 और बीएससी गणित व जीव विज्ञान के लिए 80-80 सीटें है। सनातन धर्म महाविद्यालय में बीए के लिए 696, बीकॉम के लिए 300, बीएससी गणित के लिए 240 और बीएससी जीवविज्ञान व गृह विज्ञान के लिए 80-80 सीटें हैं।

जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज में बीए के लिए 505, बीकॉम के लिए 240, बीएससी गृहविज्ञान के लिए 80, बीएससी सीबीजेड के लिए 80 और बीएससी पीसीएम के लिए भी 80 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें