फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टैक्स जमा न करने पर खंड शिक्षा अधिकारी की गाड़ी सीज

Sat, 06 Jul 2024 05:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के जौली चौराहे पर चल रही चेकिंग के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने खंड शिक्षा अधिकारी की गाड़ी को सीज कर दिया। आरोप है कि 2021 से गाड़ी का टैक्स जमा नहीं किया गया था। गांधी नगर पुलिस चौकी पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को जौली चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी मोरना अमर वीर सिंह अपनी गाड़ी में आ रहे थे। उन्हें रोका गया और संबंधित जानकारी ली गई।

इस दौरान पता चला कि गाड़ी का 2021 से टैक्स ही जमा नहीं किया गया है। जिसके बाद एबीएसए अमरवीर सिंह को अपनी गाड़ी में बैठाकर गांधी नगर पुलिस चौकी पर लगाया गया और उनकी गाड़ी को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि करीब एक लाख रुपये टैक्स बकाया था। सुशील मिश्रा ने बताया कि टैक्सी गाड़ियों का हर साल टैक्स जमा किया जाता है। ऐसे में विभाग की ओर से इस तरह की गाड़ियों के खिलाफ संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन


उधर, बीएसए संदीप कुमार चौहान ने बताया कि एबीएसए अमरवीर सिंह की गाड़ी खराब थी। इस कारण से टैक्सी कंपनी मां शाकुंभरी ने दूसरी गाड़ी भेजी थी, जिसकी एबीएसए को यह जानकारी नहीं थी कि इस गाड़ी का टैक्स जमा नहीं है। उन्होंने कहा कि टैक्सी कंपनी के खिलाफ भी नियम अनुसार विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें