फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौल केंद्रों पर किसानों को नहीं दी जा रही रसीद

विज्ञापन
विज्ञापन
तौल केंद्रों पर किसानों को नहीं दी जा रही रसीद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किसान एक तरफ गन्ने की पर्ची को लेकर परेशान है, वहीं दूसरी तरफ कुछ तौल लिपिक गन्ना तौलने के बाद भी जारी होने वाली रसीद नहीं दे रहे हैं। रसीद देने में कई कई दिन लगा रहे हैं, किसानों को चक्कर काटने को मजबूर कर रहे हैं।
जिले में गन्ना सीजन समाप्त होने की ओर है। किसानों के खेतों में अभी भी गन्ना खड़ा है। जिन किसानों के खेतों में गन्ना है वे पर्ची नहीं मिलने से परेशान है। गन्ना समितियों पर किसानों की भीड़ लगी है। नियमित रूप से पर्ची जारी नहीं हो रही है। वहीं कुछ स्थानों पर तौल लिपिक गन्ना तौलने के बाद भी किसानों को डाले गए गन्ने की रसीद जारी नहीं कर रहे हैं। गांव जसौई में बीस से अधिक ऐसे किसान है जिनका गन्ना तौला जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया है कि तौल लिपिक ने रसीद उन्हें नहीं दी है। रसीद लेने के लिए जाने वाले किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के विजयपाल सिंह ने बताया कि उसने अपने भाई महेंद्र सिंह की पर्ची का गन्ना 19 मई को डाला था। तौल लिपिक ने उसे रसीद नहीं दी, प्रतिदिन टरका रहा है। अधिक कहने पर तौल लिपिक धमकी देता है। गांव के बीस से अधिक किसानों के साथ ऐसा हो रहा है। डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी से शिकायत की गई तो उन्होंने बताया कि जसोई शामली गन्ना समिति में आता है, इसलिए तौल लिपिक पर डीसीओ शामली को कार्रवाई करनी है। इस संबंध में वह मिल प्रबंधन से बात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें