खतौली। गांव मढ़करीमपुर में सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचे यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी में असली आरोपियों को बचाया जा रहा है।
गांव पिपलहेड़ा निवासी राजकुमार भगत मंदिर में 41 दिवसीय अग्नि तपस्या कर रहे हैं। इस दौरान तपस्या में शामिल होने पहुंचे गाजियाबाद स्थित डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि महाराज ने कहा कि राम मंदिर में चोरी का काम हो रहा है। मंदिर के दानपात्र से चढ़ावा चोरी सनातन धर्म का दुर्भाग्य है।
बड़े स्थानों पर चोरी हो रही है, जिससे देश बर्बाद होता जा रहा है। एसआईटी विश्वसनीय नहीं है, केवल छोटे लोगोंं पर ही एफआईआर हुई है। असली आरोपियों को बचा दिया गया है।
जांच एक ड्रामा है। असली आरोपियों तक पहुंचने की ताकत सरकार में नहीं है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, परिवारों को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि परिवारों में बच्चों की संख्या बढ़ाएं, तभी हम मजबूत होंगे।
इस दाैरान मोहित राणा, रमेश भाटी, राजीव प्रधान, कुलदीप, महाराज समंदरदास, प्रदीप ठाकुर, दिनेश राणा, राकेश प्रधान आदि मौजूद रहे।