फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान अचानक गिरा, बालक दबा

विज्ञापन
मीरापुर कस्बे में गिरा कच्चा मकान एवं बाहर बैठे परिवार के सदस्य । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
कच्चा मकान गिरा, बालक दबा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। सोमवार रात एक कच्चा मकान गिर गया। परिवार के सदस्य बाल-बाल बचे। पीड़ित परिवार ने एसडीएम से मुआवजे की मांग की है।
मोहल्ला दक्षिणी मुश्तर्क निवासी शमीम ने बताया कि रात वह अपने पड़ोसी की छत पर अपने दो बच्चों एवं पत्नी के साथ सोया हुआ था। रात में लगभग एक बजे अचानक उसका कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान के कमरे में सोया उसका दस वर्षीय पुत्र छत से गिरी कड़ी की ओट में आने के कारण बच गया। उसका मकान गिरने से उसके पड़ोसी अख्तर के मकान का गेट भी गिर गया। शमीम के मकान के मलबे में उसके पड़ोसी का ट्रैक्टर दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। मकान गिरने का शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तथा उसके पुत्र को कड़ी के नीचे से निकाला। मकान के गिरने से कोई चोटिल नहीं हुआ परन्तु शमीम का आशियाना छिन गया। शमीम मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। शमीम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उसने फार्म भरा था, लेकिन उसका मकान आज तक नहीं बन पाया है। अब मकान गिरने से वह बेघर हो गया है। शमीम ने एसडीएम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें