मुजफ्फरनगर। श्रीराम सभा समिति की ओर से टाउन हॉल में चल रही रामलीला के दूसरे दिन रावण का तप और जानकी जन्म की लीला का मंचन देखकर दर्शक आनंदित हुए।
रावण अपने भाई कुंभकर्ण और विभीषण के साथ कठोर तप करते हैं। उनके तप से प्रसन्न होकर भगवान ब्रह्मा उनसे वर मांगने के लिए कहते हैं। दूसरे दृश्य में रावण के बढ़ते अंहकार से परेशान देवता और साधु संत भगवान विष्णु की तपस्या करते हैं। वह वरदान देते हैं कि खुद पृथ्वी पर जन्म लेकर रावण का विनाश करेंगे। मिथिला नगरी में अकाल पड़ने से परेशान राजा जनक और उनकी पत्नी खेत जोतते हैं तो घड़े में कन्या स्वरूप में लक्ष्मी जी मिलती हैं। कार्यक्रम के दौरान रामलीला सभा के अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, मंत्री सतीश गर्ग,उपमन्त्री अनमोल सिघल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, मुख्य निर्देशक साधुराम गर्ग, कार्यालय मंत्री वैभव मित्तल आदि शामिल रहे।
वहीं शक्ति क्लब रामलीला में नारद मोह के मंचन के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। नारद का अभिनय अज्जू शर्मा, इंद्रदेव का कामेश त्यागी, कामदेव मानव, भगवान शंकर का ओमपाल कश्यप, पार्वती का पात्र देवपाल लालू ने निभाया। निर्देशक गुरु विजेंद्र के मार्गदर्शन में अभिनय के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को आनंदित किया। अमित चौधरी, राकेश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान राजेंद्र साहनी, कुश पुरी प्रदेश संयोजक लघु उद्योग प्रकोष्ठ, बिजेंदर गोयल, सुमित गर्ग आदि शामिल हुए।
दशरथ के बाण से मारा गया श्रवण कुमार
मीरापुर। कस्बे में श्री रामलीला मण्डल के तत्वावधान में रामलीला बाज़ार में चल रही पुरानी रामलीला में स्थानीय कलाकारों ने राजा दशरथ के बाण से श्रवण कुमार की मौत का मंचन किया। श्रवण कुमार के माता-पिता राजा दशरथ को श्राप देते हैं कि उनकी मृत्यु भी पुत्र वियोग में होगी। इस मौके पर पंकज कुमार संगल,अनिता पुष्कर शर्मा, रमन रस्तौगी, मोहित गर्ग, पुनीत रस्तोगी मौजूद रहे।
ताड़का वध की लीला का मंचन
खतौली। नगर में चल रही श्रीराम लीला में विश्वामित्र का श्रीराम और लक्ष्मण को मांग कर लाना, ताड़का वध, मारिच सुबाहु युद्व तथा अहिल्या उद्धार कर श्रीराम जी का जनकपुर पहुंचे की लीला का मंचन किया गया। बड़ा बाजार स्थित ठाकुरद्वारा में चल रही श्रीराम लीला का मंचन देखने के लिए श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मास्टर तेजपाल शर्मा, दुष्यंत शर्मा अन्नू मौजूद रहे।
शाहपुर। कस्बे के श्री जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर श्री प्रेरणामयी श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली रामायण का शुभारंभ सपा नेता सतेंद्र पाल , भाजपा नेता रूबी सैनी और पूजन समाजसेवी उमेश मित्तल व डॉ गौरव सैनी ने किया । पूजन विद्वान पंडित बाबूराम शर्मा ने कराया। पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी , मोनू सैनी , मनोज अरोरा , मनोज सैनी , सोनू नामदेव , धर्मवीर प्रजापति , रणवीर सिंह आर्य , भंवरपाल कश्यप मौजूद रहे । संचालन कपिल सैनी ने किया ।
चरथावल में नारद मोह की लीला ने किया मंत्रमुग्ध
चरथावल। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा को प्रचारित करने वाली रामलीला का मंचन शुरू हो गया। कलाकारों ने नारद मोह की लीला का शानदार मंचन कर मंत्रमुग्ध कर दिया।
मोहल्ला तीरग्रान के एक बैंक्वट हॉल में कमेटी के तत्वाधान में परंपरागत रामलीला का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल ने किया। उन्होंने रामलीला के मंचन से भगवान की मर्यादाओं का अनुसरण करने की अपील की।
नारद की भूमिका आलोक विश्वकर्मा, इन्द्र-निधीश गर्ग, विष्णु- शशांक जैन, शिव-विजेंद्र, लक्ष्मी- मोहित शर्मा ने निभाईं। निर्देशक मुजफ्फरनगर के संजय शर्मा रहें। मनोज कंसल, अजय वर्मा, मयंक कंसल, संजय शर्मा, उमंग शर्मा, संदीप कंसल, उमेश त्यागी, आलोक गर्ग आदि का सहयोग रहा। संवाद
भोपा में सीता और जानसठ में रावण जन्म का मंचन
जानसठ / भोपा। युवा रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित की जा रही रामलीला मंचन में सीता जन्म, रावण जन्म की लीला का मंचन हुआ। डायरेक्टर चुन्नू शर्मा ने बताया कि देर रात तक दर्शक डटे रहे। उधर, जानसठ के मोहल्ला हुसैनपुरा में स्थित आदर्श रामलीला के मंच पर रावण जन्म, दिग्विजय, देवता बंधन की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय पर खूब तालियां बजी। अध्यक्ष अंकित संगल , गोपाल संगल, राकेश पाल, नरेश संगल, बृजेश रस्तोगी, धनीराम धनगर, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।
चरथावल में रामलीला का शुभारंभ करते अतिथि: आयोजक
चरथावल में रामलीला का शुभारंभ करते अतिथि: आयोजक