मानवता का परिचय:-सिसौली में जरुरतमंद परिवार को राशन देती भौराकलां पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जरूरतमंद सात परिवारों के घर भेजवाया राशन
भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए सात परिवारों को राशन उपलब्ध कराया है। पुलिस ने सिसौली, भौराकलां, शिकारपुर व अन्य गांवों में राशन संबंधी जरूरी सामान की दुकानें खुलवाई। लोगों की मांग के अनुरूप दुकानों से सामान की पैकिंग कराकर संबंधित व्यक्तियों के घर भेजवाया गया। सिसौली के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को राशन का सामान भेजवाया। सिसौली निवासी प्रमिला, पुष्पा, भूरी, पीतमो, राजे, राकेश और सोहनपाल ने थाना प्रभारी को घर में राशन का सामान नहीं होने की सूचना दी थी। एसओ वीरेंद्र कसाना ने मानवता का परिचय देते हुए सातों परिवारों के घर पुलिसकर्मियों द्वारा राशन का सामान भेजवाया।